फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोविड प्रभारी मंत्री और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं संबंधी खबरों का संज्ञान लेते हुए पिछले तीन दिनों में दूसरी बार बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रभारी सीएमएस डॉ. एके तिवारी को आश्वासन दिया कि बेस अस्पताल में आवश्यक उपकरणों सहित ऑक्सीजन की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। अस्पताल में ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है। बेस अस्पताल में चिकित्सकों सहित मेडिकल स्टॉफ बढ़ाया जा रहा है। जल्दी ही यहां मेडिकल स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी। बेस अस्पताल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई गई है। सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बेस अस्पताल के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने, कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाने और एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, नगर आयुक्त पीएल शाह, विधायक प्रतिनिधि विकास माहेश्वरी, सुधीर बहुगुणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें