फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : जीआईसी कण्वघाटी में आज से लगेगा जंबो कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह दिवसीय जंबो कैंप लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी का चयन किया है। सोमवार से यहां प्रतिदिन करीब 500 लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से आयोजित कैंप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम योगेश महरा ने सीओ अनिल जोशी और चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल के साथ जीआईसी कण्वघाटी में आयोजित जंबो कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि कैंप में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लोगों ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल पर आए मैसेज पर टीकाकरण के लिए निर्धारित समय पर आने वाले को ही टीका लगाया जाएगा। भीड़ ना हो इसके लिए जंबो कैंप में तीन स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था बनाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले चेकिंग, वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम, ऑब्जरवेशन रूम में सामाजिक दूरी के साथ टीकाकरण की व्यवस्था बनाई गई है। फिलहाल छह दिन तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर कैंप को आगे भी चलाया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि अन्य वैक्सीनेशन सेंटरों में पूर्व की भांति 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से बिना ऑनलाइन पंजीकरण कराए कैंप में आकर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें