फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने युवक से ठगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला की ओर से कोटद्वार के शिवपुर के निवासी एक युवक से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने के लिए नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित देवेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा कि जुलाई 2015 में एक महिला ने उसे एम्स ऋषिकेश में क्लर्क की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसकी एवज में उसने उससे दो लाख रुपये मांगे। नौकरी की चाहत में उसने पहले 30 हजार रुपये नकद दिए और उसके बाद जुलाई 2015 से फरवरी 2016 तक पांच बार उसके खाते में दो लाख पांच हजार रुपये जमा कराए। दो लाख रुपये मिलने के बाद महिला दो साल तक उसे नौकरी देने का आश्वासन देती रही, लेकिन वर्ष 2018 से उसने अपना फोन बंद कर संपर्क समाप्त कर दिया। इसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें