फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अलकेश्वर घाट के पास हो रहा मछलियों का अवैध शिकार

Fri, 28 Nov 2025 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अलकेश्वर घाट व इसके आस-पास इन दिनों सुबह के समय अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा समूह प्रतिदिन लगभग सुबह नौ बजे घाट पर पहुंच जाता है। जीवीके कंपनी के बांध से पानी रोके जाने के बाद जब नदी का जलस्तर कम होता है तो ये युवक नदी के बीच उतरकर मछलियों का शिकार शुरू कर देते हैं।
लोगों के अनुसार, इन युवकों की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष के बीच है। ठंड के बावजूद ये हर दिन घाट पर पहुंचते हैं और शोरगुल करते हुए अलग-अलग स्थानों से मछली पकड़ते हैं, जिससे इनकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार इनके अभिभावकों को भी इसकी जानकारी होती है, लेकिन वे भी कोई रोक-टोक नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत मिल चुकी है। टीम अब पास ही तैनात है। कल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। अब निर्धारित समय पर जल पुलिस की टीम भेजी जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें