फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 79 विद्यालयों के छात्रों ने दी मेरी सनातन संस्कृति मेरी धरोहर परीक्षा

Fri, 28 Nov 2025 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार के मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेरी सनातन संस्कृति, मेरी ध
विज्ञापन
79 विद्यालयों के छात्रों ने दी मेरी सनातन संस्कृति मेरी धरोहर परीक्षा
विज्ञापन

कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर समिति व आरएसएस के धर्मजागरण समन्वय पौड़ी विभाग की ओर से शुक्रवार को मेरी सनातन संस्कृति, मेरी धरोहर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसमें नगर व आसपास के 79 विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 17 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। सिद्धबली अनुष्ठान महोत्सव के महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि 79 विद्यालयों में जूनियर व सीनियर वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर व निकटवर्ती क्षेत्र के करीब 17,000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का अगला चरण सिद्धबली महोत्सव के प्रथम दिन पांच दिसंबर को सिद्धबली मंदिर परिसर में होगा। धर्म जागरण विभाग संयोजक पौड़ी विभाग के रविंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी देना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें