फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आरक्षण को लेकर दर्ज सभी आपत्तियों की सुनवाई हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। रविवार को दूसरे दिन भी कोटद्वार नगर निगम के वार्डों में आरक्षण की स्थिति को लेकर एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने दर्ज आपत्तियां सुनीं। लोगों ने आरक्षण की सूची को यथावत रखने पर नाराजगी जताते हुए इसमें संशोधन की मांग की। आपत्तियों की सुनवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।तहसील सभागार में आपत्तियों की सुनवाई के दौरान हल्दूखाता निवासी प्रभा देवी, दीपा देवी, राजेश सिंह, रोश, विनय आदि ने कहा कि वार्ड-31 पदमपुर मोटाढाक, वार्ड-32 शिवराजपुर, वार्ड-33 व वार्ड-40 हल्दूखाता अनुसूचित जनजाति बहुल वार्ड हैं। कहा कि पंचायतों के समय में यहां सीट 51 सालों तक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रही थीं।
पिछले नगर निगम चुनाव में भी इन वार्डों में सामान्य सीट रही और इस बार के चुनाव के लिए जारी सूची में भी इन सीटों को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। कौड़िया निवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ड-7 कौड़िया अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र है। यहां एससी की आबादी करीब 60 फीसदी है। 2014 के चुनाव में उनका वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। पिछले निगम चुनाव में इस सीट को सामान्य किया गया। इस बार पुन: इस सीट को सामान्य सीट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन




हेमवती नंदन ममगाईं ने कहा कि वार्ड-24 तीसरी बार महिला आरक्षित हुई है। उन्होंने इस सीट को सामान्य सीट घोषित करने की मांग की। वार्ड-18 शिवपुर निवासी धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शासन की पॉलिसी के अनुसार रोस्टर में परिवर्तन होना चाहिए। मानेश्वरी बिष्ट और लक्ष्मी नेगी ने कहा कि उनके वार्ड-4 गाड़ीघाट और गिंवाई स्रोत को दोबारा ओबीसी आरक्षित किया गया है। शासन की ओर से 2011 की जनगणना के अनुसार आरक्षण की सूची जारी की गई है। उन्होंने वर्तमान सर्वे और 2024 की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की सूची जारी करने की मांग की।

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कोटद्वार नगर निगम के 40 वार्डों में 190 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। शिवपुर वार्ड से सबसे ज्यादा आपत्तियां आईं। सभी आपत्तियां सुन ली गई हैं। रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही हैं। उनके माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




दुगड्डा में दर्ज तीन आपत्तियाें पर हुई सुनवाई



दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा में वार्डों में आरक्षण की स्थिति को लेकर दर्ज तीन आपत्तियाें की सुनवाई पूरी कर निस्तारण के लिए डीएम पौड़ी को भेज दी गई हैं। वार्ड नंबर-2 से दो व वार्ड नंबर-1 से एक आपत्ति दर्ज हुई है। ममता देवी ने वार्ड-1 धनीराम बाजार सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह वार्ड पिछले निकाय चुनाव में अनारक्षित था। कमला नेहरू मार्ग वार्ड-2 के भीमचंद्र धूलिया ने कहा कि पिछले निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के नाम सीट आरक्षित की गई थी। उन्होंने पुन: इस सीट को आरक्षित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि नियमावली के तहत वार्डों की सीटों का आरक्षण तय किया गया है। प्राप्त आपत्तियां निस्तारण के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें