फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सांडों से निजात दिलाने के लिए जारी रहा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जागृति गढ़वाल जनजागरण संस्था का नगर निगम क्षेत्र से सांड हटाओ और आमजन मानस बचाव के लिए तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने समस्या के निराकरण के लिए गोसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाईं को दो सूत्री ज्ञापन सौंपा।

तहसील परिसर में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निगम क्षेत्र में निराश्रित सांडों से लोग परेशान हैं। सांड जहां राहगीरों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर रहे हैं, वहीं सांडों के संघर्ष में वाहनाें और दुकानों को नुकसान पहुंचता है। सड़कों पर सांडों के विचरण से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। गोसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाईं को सौंपे ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे सांडों को गोशालाओं अथवा अन्यत्र रखने, सांडों से होने वाले नुकसान के लिए गोसेवा आयोग, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा निर्धारित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर से चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 26 दिसंबर से आमरण अनशन किया जाएगा। अनशन करने वालों में संस्था के अध्यक्ष मनीष भट्ट, रुपेंद्र सिंह नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश भंडारी, आशाराम, यति परमात्मानंद गिरि महाराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें