फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर शराब पीने से रोका तो कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलभद्रपुर वार्ड में एक व्यक्ति को शराबियों को उसके घर के सामने शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। शराबियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलभद्रपुर निवासी परवेंद्र ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। उसके घर के सामने आजकल शराबियों का अड्डा बना हुआ है। आए दिन यहां पर शराबियों का हुड़दंग बना रहता है। बताया कि सोमवार शाम को कुछ लोग उसके घर के ठीक आगे बैठकर शराब पी रहे थे। उसने उन्हें कहीं और जाकर शराब पीने को कहा तो वे आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी। इसके बाद बाद वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, इतने में उन लोगों ने फिर से उसके साथ मारपीट कर दी और गाली गलौज भी की, जिससे उसके सिर और पैर पर चोट आई है। बताया कि पूर्व में भी ये लोग उसके साथ मारपीट कर चुके हैं, जिससे उसे और परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से शराबियों से मुक्ति दिलाने की मांग की। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बलभद्रपुर के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की तहरीर मिली है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें