फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वडा पुरख परगटिया कलजुग अंदर जोत जगाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार तड़के आयोजित प्रभातफेरी में शबद गायन कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। शनिवार तड़के पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा प्रांगण से शुरू हुई प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर हरीश भाटिया के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां आयोजित सत्संग में संगत ने गुरुबाणी गायन किया। अनंद साहिब के पाठ और अरदास के बाद संगत को प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने कुरीतियों से मुक्त समाज की स्थापना कर मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित किया।
प्रभातफेरी में ज्ञानी शूरवीर सिंह, ज्ञानी प्रताप सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान पुष्पा भाटिया, प्रवेश भाटिया, ज्योति भाटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पहले शनिवार तड़के प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर राजेंद्र मोंगिया के निवास पर पहुंची थी। ज्ञानी गुरजंट सिंह, ज्ञानी प्रताप सिंह, ज्ञानी शूरवीर सिंह, राहुल भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, जीवन कौर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अनिल भोला, अश्वनी भाटिया, सरदार महिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें