कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक में यूपी क्षेत्र में नहर वाली सड़क को उत्तराखंड में मिलाने के लिए विधानसभा सत्र में विधेयक लाने की सरकार से मांग की गई। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के 25 साल बाद भी राज्य का अपना हाईवे नहीं है। जनहित में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग और कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग का निर्माण होना जरूरी है। धराली आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए समिति के सदस्यों द्वारा एकत्रित धनराशि आपदा क्षेत्र में जाकर पीड़ितों को वितरित की जाएगी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर बारमूला में बलिदान हुए सूरज सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने की। बैठक में मदन सिंह, गोपाल सिंह, देवेंद्र रावत, सुभाष कुकरेती, हेमानंद डोबरियाल, ठाकुर सिंह, मेहरबान सिंह चौहान, राजमोहन, अनसूया प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद