फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बगैर सत्यापन कराए रह रहे 13 लोगों को कोटद्वार से किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बगैर सत्यापन क्षेत्र में रह रहे 13 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी से जुर्माना वसूलकर उन्हें कोटद्वार की सीमा से बाहर कर दिया। साथ ही बगैर सत्यापन दोबारा क्षेत्र में नजर नहीं आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्रों से आकर बगैर सत्यापन कोटद्वार में रहने वाले लाेगों के लिए पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली कि ग्रास्टनगंज में खोह नदी के आसपास कई लोग बगैर सत्यापन रह रहे हैं, जो कि संदिग्ध एवं बाहरी हैं। बाजार चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों 13 लोगों से उनके पहचान पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास आदि के संबंध में जानकारी मांगी। निजी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई।
एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी के चालान किए गए। प्रत्येक से 500 रुपये का जुर्माना वसूलकर उन्हें कोटद्वार सीमा से बाहर किया गया और दोबारा क्षेत्र में नहीं आने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर सभी संदिग्ध लोगों की झोपड़ी, पल्ली के रूप में बनाए गए ठिकाने भी हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें