फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के हित और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. हरक सिंह रावत

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित श्रम विभाग के कार्यक्रम में लाभार्थियों को चैक वितरित करते वन मंत्री डॉ. हरक - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मानधन योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रसूता, विवाह, ट्रेनिंग और मृत्योपरांत श्रमिक आश्रितों को करीब 26.99 लाख की धनराशि के 78 चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रम विभाग में रजिस्टर्ड तीन लाख श्रमिकों के विकास और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सरकार आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम मानधन योजना गरीबों के लिए चलाई है। उन्होंने श्रम विभाग की अन्य योजनाओं की तरह इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि श्रम विभाग की ओर से अब तक 30 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए सचेत रहने की अपील की। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने लोगों को प्रधानमंत्री मानधन योजना की जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को 55 रुपये का अंशदान और 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान जमा करना होगा। केंद्र सरकार इतना ही अंशदान जमा कराएगी। 60 वर्ष की आयु होने पर श्रमिक को तीन हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में 25 प्रसूता महिलाओं, आठ लोगों को बच्चे के विवाह के लिए, 13 श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिए और 23 महिलाओं को प्रशिक्षण, मृत्योपरांत नौ श्रमिक आश्रितों को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीपी जुयाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें