फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीएमवीएन का एलपीजी गैस गोदाम व चौकीदार का आवासीय भवन खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुगडडा। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 धनीराम बाजार स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का एलपीजी गैस गोदाम व चौकीदार का आवासीय भवन खस्ताहाल है। खोह नदी से हो रहे भूकटाव के चलते गोदाम के अस्तित्व पर खतरा भी मंडरा रहा है। हैरत की बात यह है कि संबंधित विभाग गैस गोदाम और आवासीय भवन की सुध नहीं ले रहा है। इस गोदाम से करीब 7500 गैस कनेक्शन धारकों को सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है।
अविभाजित यूपी के जमाने में दुगड्डा में गैस गोदाम न होने से दुगड्डा, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल ब्लाॅक के गांवों में कोटद्वार से ही घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की जाती थी। राज्य बनने के बाद शासन ने दुगड्डा में आठ हजार किग्रा. क्षमता के एलपीजी गैस गोदाम के निर्माण को स्वीकृति दी। 1 मई 2001 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद खंडूरी (से.नि.) ने गैस गोदाम का उद्घाटन किया था। रख-रखाव के लिए बजट की व्यवस्था न होने से वर्तमान में गैस गोदाम की फर्श क्षतिग्रस्त हो गई है। छत की टिन गलने के कारण गोदाम की दीवारें सीलन से सनी हुई हैं। चौकीदार के आवासीय भवन की छत टपक रही है। .
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस गोदाम व चौकीदार आवास की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर गोदाम और आवासीय भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
- युद्धवीर सिंह नेगी, मैनेजर इंडेन गैस सर्विस दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें