फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीआईसी द्वारीखाल और राउमावि बासिंज्ञाना ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत डाडामंडी खेल मैदान में न्याय पंचायत सिराईं के खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर-17 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी द्वारीखाल और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासिंज्ञाना विजेता रहा।

उद्घाटन ग्राम पंचायत बौंठा के प्रधान चंद्रमोहन सिंह चौधरी ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने प्रतिभागियों को खेल महाकुंभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अनुज कुमार और बालिका वर्ग में सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में अनुज कुमार, बालिका वर्ग में सोनाक्षी प्रथम स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में देवांश नेगी, ऊंची कूद में आर्यन, गोला फेंक प्रतियोगिता में नैतिक देवरानी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विकास रावत, बालिका वर्ग में सुमिरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णा रावत, बालिका वर्ग में सुमिरन प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु, बालिका वर्ग में तनीषा, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णा रावत ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

ऊंची कूद बालक वर्ग में सुमित नेगी, लंबी कूद बालक वर्ग में अभि नेगी, बालिका वर्ग में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुमित कुकरेती, बालिका वर्ग में श्रेया, गोला फेंक बालक वर्ग में अभिनव बिष्ट, बालिका वर्ग में ऋतु प्रथम स्थान पर रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विनोद कुमार भारद्वाज, प्रमोद कुमार कुकरेती, ममता कठैत, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें