कोटद्वार। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सुखरो में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीजीाआईसी लालपानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। जूनियर स्तर (कक्षा-6 से कक्षा-8 तक) की क्विज प्रतियोगिता में जीजीआईसी लालपानी की टीम ने प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालक) नगर क्षेत्र कोटद्वार ने द्वितीय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरीखाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालिका) नगर क्षेत्र कोटद्वार प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पदमपुर द्वितीय और जीजीआईसी घमंडपुर तृतीय स्थान पर रहा। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जीजीआईसी लालपानी की कुमारी श्रेया, जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी की कुमारी कीर्तिका ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। आपदा प्रबंधन विषय की मॉडल प्रदर्शनी में जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी की कुमारी श्लोकी ने प्रथम एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झटरी के पारस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित में तकनीकी का प्रयोग विषय पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में जीआईसी सुखरो की अंशिका जखमोला ने प्रथम एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गूम पौखाल की कुमारी सोनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मोहन सिंह नेगी, रविंद्र रावत, रश्मि उनियाल, संतोष भंडारी, प्रकाश चौधरी, जागृति कुकरेती, सुरेंद्र सिंह, विकास नेगी, परमवीर और संतोष भंडारी आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीआरसी समन्वयक उमा बुडाकोटी ने किया।