फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र में एक माह से गैस आपूर्ति ठप्प, लोगों ने एजेंसी में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, किशनपुर, सिगड्डी, कलालघाटी क्षेत्र में पिछले एक माह से गैस आपूर्ति न होने से भड़के लोगों ने भाबर गैस सर्विस कार्यालय में हंगामा काटा। लोगों ने एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वरी देवी, उमेश रावत, जगत सिंह, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, ध्यान सिंह असवाल, आनंद घिल्डियाल, भीम सिंह, रणवीर नेगी, स्वंबर सौंद, हरी सौंद, गणेश रावत, माहेश्वरी देवी, गुड्डी देवी व भूपेंद्र सिंह का कहना है कि भाबर गैस सर्विस की लापरवाही के चलते पिछले एक माह से क्षेत्र में गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि निर्धारित दिवस को सभी लोग लाइन लगाकर गैस के लिए ट्रक का इंतजार करते हैं, जिससे उनका समय खराब होता है। कहा कि कार्यालय में फोन करने पर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मिलीभगत से घरेलू सिलिंडर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी दिए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं तक गैस नहीं पहुंच पाती है। इस दौरान लोगों ने भाबर गैस कार्यालय में हंगामा काटा और शीघ्र गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों ने प्रशासन से भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें