श्रीनगर-पौड़ी रोड पर राजकीय संप्रेेक्षण गृह के समीप स्थित गडोली के जंगल में शनिवार रात अचानक आग धधक गई। आग तेजी से बढ़ते हुए भारत गैस के सिलेंडर भरे गोदाम, केरोसीन के टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह के समीप तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ मिलकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम और केरोसीन टैंक को चपेट में आने से बचा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के ऊपरी हिस्से में आग सुबह तक धधकती रही। सुबह आग की लपटें कम हुईं। जंगल के बीचोंबीच लगी आग को उन लोगों ने बुझाया। इससे जंगल के बीच में ही गैस गोदाम, केरोसीन टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह है। इसके बाद जंगल के ऊपरी हिस्से में भी आग धधक गई। डीएफओ रमेश चंद ने बताया कि नापखेत में किसी ने आग लगाई थी। यह क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत नहीं आता है। कर्मचारी देर रात साढ़े नौ बजे तक पहुंच गया था।