फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंटरनेट पर मिलेगी कण्वाश्रम की जानकारी

Sun, 15 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम की जानकारी अब इंटरनेट पर भी देख सकते हैं। अब एक क्लिक पर देश विदेश के लोगों को कण्वाश्रम का इतिहास पढ़ने को मिल सकेगा।
विज्ञापन


कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला जज पौड़ी धनंजय चतुर्वेदी ने विधिवत माउस क्लिक कर कण्वाश्रम वेबसाइट को लांच किया गया। रविवार को पुराना सिद्धबली मार्ग स्थित पूर्व सैनिक लीग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज धनंजय चतुर्वेदी ने कण्वाश्रम के इतिहास को संजोए रखने पर जोर दिया। कहा कि पूर्व में देश विदेश के लोगों को चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम से जुड़े इतिहास को जानने के लिए लाइब्रेरी अथवा एक निश्चित स्थान पर जाना पड़ता था। वेबसाइट से देश और विदेशों में लोग कंप्यूटर पर एक क्लिक पर कण्वाश्रम की जानकारी पा सकेंगे।

जल्द ही हिंदी में भी उपलब्ध होगी
कण्वाश्रम विकास समिति के अध्यक्ष बीएस रावत ने कहा कि समिति का प्रयास कण्वाश्रम की जानकारी उपलब्ध कराना है। शुरुआत में यह अंग्रेजी में है। जल्दी ही इसे हिंदी में भी अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बुद्धिजीवियों से कण्वाश्रम वेबसाइट को और पुख्ता बनाने के लिए सुझाव और कण्वाश्रम से जुड़ी जानकारियां देने की अपील की।
विज्ञापन


आईएचएमएस के प्रशासनिक डायरेक्टर कर्नल बीएस गुसाई ने कहा कि पहचान दिलाने के लिए कण्वाश्रम वेबसाइट उपयोगी साबित होगी। वेबसाइट को डिजायन करने वाले आईएचएमएस के छात्र अतुल शर्मा, प्राची बलोदी, मोनिका रावत और शैवाल रावत ने लोगों ने विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर कण्वाश्रम विकास समिति की महामंत्री आभा डबराल, पूर्व डीआईजी जयेंद्र नेगी, बलूनी क्लासेज की प्रभारी अभिलाषा भारद्वाज, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भट्ट, पीएल खंतवाल, बीडी उनियाल, अमित सजवाण, जानकी प्रसाद धस्माना, चंद्रप्रकाश नौथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें