फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल मंडल को मिले 367 नए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। शिक्षा विभाग के तहत गढ़वाल मंडल के तीन जिलों को 367 सहायक अध्यापक मिलने जा रहे हैं। जल्द ही नव नियुक्त शिक्षकों को पौड़ी, चमोली व रूद्रप्रयाग में तैनात किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को सभी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल में 367 नए सहायक अध्यापकों की तैनाती होने जा रही है। जिसमें चमोली में सर्वाधिक 256, पौड़ी में 85 व रुद्रप्रयाग में 26 नए एलटी शिक्षकों की तैनाती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत सभी नव नियुक्तों को नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम पौड़ी ऑडिटोरियम में प्रस्तावित था। लेकिन अब श्रीनगर में आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों की तैनाती के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें