फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ हरिद्वार के विरोध में वन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के प्रभागीय कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्श? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उप वन संरक्षक हरिद्वार धर्म सिंह मीणा की ओर से प्रभागीय कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में वन कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए उप वन संरक्षक हरिद्वार के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग उठाई। साथ ही मांग को लेकर मंगलवार से प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रभागीय कार्यालय कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के समस्त मिनिस्टीरियल कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वाहन चालक कार्यालय में एकत्र हुए और कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि उप वन संरक्षक हरिद्वार धर्म सिंह मीणा की ओर से प्रभागीय कार्यालय में कार्यरत विभिन्न कार्मिकों के साथ दुर्व्यवहार व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड फॉरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे प्रभागीय कार्यालय हरिद्वार में गत 13 दिसंबर से चल रहे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उप वन संरक्षक के हरिद्वार वन प्रभाग से अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की गई। कार्य बहिष्कार करने वालों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नागेंद्र थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी सुनीता अणथ्वाल, मुख्य सहायक मनीष नेगी, भानु प्रकाश, धर्मवीर गुसाईं, वरिष्ठ सहायक गौरव डोबरियाल, स्वराज नेगी, वैयक्तिक सहायक कश्मीर सिंह, प्रभारी मानचित्रकार प्रेम सिंह कंडारी, कनिष्ठ सहायक विपिन, दुष्यंत, नवीन चंद्र और अमित चौरसिया शामिल रहे।
उधर, प्रभागीय कार्यालय लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार में भी मिनिस्टीरियल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार करने वालों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुन्नी रावत, प्रशासनिक सहायक अंशु नेगी, रागनी रावत, वरिष्ठ सहायक शमा परवीन, कनिष्ठ सहायक दीपक रावत, सुषमा बिष्ट, वर्षा बिष्ट, अशोक घिल्डियाल, कुलविंदर कौर, दिनेश, वैयक्तिक सहायक राजीव मलासी, सर्वेयर दिग्विजय सिंह चौहान, डाकिया ऊषा, उत्तम, गोविंद सिंह चौहान और मनोज गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें