फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंत्री ने जरूरतमंद बेटी की पढ़ाई के लिए दी एक लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एक जरूरतमंद बेटी की बीपीएड की पढ़ाई के लिए उसकी मां को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की।
विज्ञापन

वन मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी ने बताया कि कलालघाटी निवासी मीनाक्षी त्यागी के पति का देहांत हो चुका है। उनकी तीन बेटियां है। मीनाक्षी देवी किसी तरह तीनों बेटियों का भरण पोषण करने के साथ ही उनकी पढ़ाई का खर्च भी वहन कर रही हैं। परेशानी तब बढ़ गई जब स्पोर्ट्स कोटा मनेरा उत्तरकाशी में पढ़ रही सबसे बड़ी पुत्री रुचिका के बीपीएड की फीस की व्यवस्था नहीं हुई। रुचिका ग्वालियर से बीपीएड करना चाहती है और बीपीएड कोर्स की सालाना फीस एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

रुचिका की प्रतिभा को देखते हुए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बीपीएड कोर्स कराने के लिए मीनाक्षी त्यागी की मां को व्यक्तिगत तौर पर एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें