कोटद्वार। गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग की पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सेड़ियाखाल बाजार में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की सीएसडी कैंटीन, पेंशन, ईसीएचएस व आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने संबंधी पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।
रविवार को गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के पोखड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार भजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 12 पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। बैठक में गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के कोषाध्यक्ष विंग कमांडर बीपीएस रावत ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। बैठक में जीईएसएल के सेवानिवृत्त कैप्टन राजेश नेगी, राजाराम मैंदोला, सेवानिवृत्त सूबेदार राम सिंह और सुनील रावत मौजूद रहे।