फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पर्यावरण की सेवा और मानव स्वास्थ्य पर की चर्चा

Sun, 26 Oct 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की बैठक में पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही आगामी दिनों में सेवा कार्यों की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

रविवार को समिति कार्यालय पर अध्यक्ष आरपी पंत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें यूपी-उत्तराखंड सीमा पर सबलगढ़ में स्थित श्री कृष्णायन गोशाला को पौधे निशुल्क उपलब्ध कराने, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग आंदोलन समिति को अपना सहयोग व समर्थन देने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि पर्यावरण की सेवा कर हम प्रकृति पर कोई उपकार नहीं कर रहे, बल्कि कहीं न कहीं स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण से आम व्यक्ति का स्वास्थ्य ही बेहतर होगा। इस दौरान सतीश चंद्र शर्मा, एनएन पोखरियाल, बहादुर सिंह मेहरा, उमानंद बडोला, प्रकाशचंद, हेमदान, बलवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जगदीश चंद्र जोशी, सुनील नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें