फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
कोटद्वार के ग्रोथ सेंटर में फैक्ट्री पर लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर के सिडकुल ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में शार्ट सर्किट होने से एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे वहां रखा हुआ लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन अनुसूया प्रसाद गौड़ ने बताया कि सिडकुल ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित सिरमौर नॉन वोवन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कच्चे माल से पेपर बनाया जाता है। बुधवार शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने पर जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायरकर्मी आग पर काबू पाने में कामयाब हुए। फैक्ट्री के प्रबंधक शिवम राजपूत के अनुसार आगजनी से मशीनें और कच्चा माल जल गया है, जिससे करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। द्वितीय प्रभारी लीडिंग फायरमैन ने बताया कि आगजनी से हुए वास्तविक नुकसान का पता जांच के बाद चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें