छावनी कार्यालय के निकट एक बंद पड़े भवन में मंगलवार शाम को आग लग गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सैनिकों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को करीब पांच बजे छावनी परिषद के वनकर्मियों को एक भवन के पीछे से धुआं उठने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे छावनी फॉरेस्ट के वनकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। भवन के तीन कमरे पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए। इसके बाद सेना को सूचना देने पर कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमीत सेठी सैनिक अधिकारियों व सैनिकों को लेकर स्वयं मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सैनिक आग बुझाने में कामयाब रहे। भवन में रखा सामान अलमारियां, सोफा सहित अन्य सामान घर से बाहर निकाला। संवाद