फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान की रात को किसी बात को लेकर कौड़िया में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग भाग गए। एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार रात को कौड़िया तिराहे के पास चाऊमीन के ठेले के पास कुछ लोग खड़े थे, तभी किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग सड़क के दोनों ओर लाठी-डंडों के साथ खड़े होकर गाली गलौच करने लग गए। इस बीच दोनों पक्षों में पथराव होने लगा और एनएच पर भगदड़ मच गई। पत्थरबाजी के बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के मोर्चा संभालते ही उपद्रवी इधर-उधर भाग गए। कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कौड़िया में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें