फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी रूटों पर बसों के लिए रही मारामारी

विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में दिल्ली जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार को मैदानी क्षेत्रों में लौट रहे यात्रियों के बीच सीट के लिए मारामारी मची रही। लोगों को बस अड्डे और सड़कों पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का अधिक दबाव देखते हुए परिवहन निगम ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए 22 बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांवों में पहुंचे थे। शादी समारोह निपटने के बाद रविवार को प्रवासियों का वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान सुबह से ही उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। एक के बाद एक बस भरकर जाने लगी, बसों की कमी के चलते लोगों को घंटो बसों का इंतजार कर परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण सीटों के लिए मारामारी मची रही। कई लोग तो सीट पाने की होड़ में चलती बस में चढ़ गए। कोटद्वार रोडवेज डिपो की बसें कम पड़ने पर यात्रियों को यूपी परिवहन की रोडवेज बसों का नजीबाबाद चौराहे, मोटर नगर, देवी मंदिर चौराहे पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण कोटद्वार डिपो प्रबंधन को बसों का इंतजाम करने में पसीना बहाना पड़ा।
- शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रूटीन की 22 बसों के अलावा अन्य चार बसों की व्यवस्था की गई है। - टीकाराम आदित्य, एजीएम, कोटद्वार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें