गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की अंतर संकाय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियनशिप कला संकाय व शैक्षणिक की शिक्षा संकाय के नाम रही।
मंगलवार को विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय द्वितीय, शिक्षा तृतीय और शैक्षणिक प्रतियोगिता में कला संकाय द्वितीय व विज्ञान तृतीय रहा। पाश्चात्य संगीत में कला संकाय के परितोष रावत प्रथम व शिक्षा संकाय व वाणिज्य संकाय के रश्मि भोटिया तथा राहुल सती संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।
शास्त्रीय गायन में कला संकाय के अमित खर्रे प्रथम व शिक्षा संकाय के अंकित रावत द्वितीय रहे। समूह गायन में शिक्षा संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय व वाणिज्य संकाय तृतीय रहे। एकांकी नाटक में विज्ञान संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय व प्रबंधन तथा इंजीनियरिंग संकाय तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में वाणिज्य संकाय के रमन कृष्ण किमोठी प्रथम, शिक्षा संकाय के अंकित रावत द्वितीय व विज्ञान संकाय की पूजा तृतीय रही।
विपक्ष में विज्ञान संकाय की सुधा प्रथम, कला संकाय के परितोष रावत द्वितीय व वाणिज्य संकाय के अनूप तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय के प्रशांत व आशा प्रथम, कला संकाय के रविंद्र व रोहित द्वितीय, वाणिज्य संकाय के अनूप व रमनकृष्ण किमोठी तृतीय रहे। माइम में शिक्षा संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय व वाणिज्य संकाय तृतीय रहे। विजेताओं को कुलसचिव डा. एके डा. एके झा ने पुरस्कृत किया। संचालन डा. एसपी सती ने किया। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद थे।