फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांटेशन के नाम पर ग्रामीणों से ठगे चार लाख

Mon, 27 Feb 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लैंसडौन तहसील के अंतर्गत ढौंटियाल क्षेत्र के सात गांवों के 14 लोगों से दो युवकों द्वारा प्लांटेशन के नाम चार लाख अस्सी हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के यहां इसकी तहरीर दी है। तल्ला बदलपुर राजस्व चौकी में युवकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराकर मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ठगी के एक गिरोह ने फरवरी की शुरुआत में ढौंटियाल क्षेत्र में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें अपने झांसे में लिया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उनका संस्थान कनक बायो प्लांटिक कंपनी प्लांटेशन के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी के सहायक प्रबंधक बताने वाले सागर सिंह और उनके सहयोगी सौकत चौधरी निवासी नियर भगवती ट्रांसपोर्ट नवयुग मार्केट गाजियाबाद ने बताया कि उनकी कंपनी पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पौधरोपण कर ग्रामीण मालामाल बन सकते हैं।

ठगों ने सांगवान और टीक के 200 पौधों को लगाने की एवज में 12 ग्रामीणों से बीस हजार और मनोज कुमार ग्राम नेग्याणा तथा कांती देवी पत्नी धर्मेंद्र प्रसाद ग्राम सुकोली तल्ला से एक एक लाख की राशि ले ली। ग्रामीणों को ठगों ने बताया कि 200 पौधों की देखरेख के लिए उन्हें आठ साल दो माह के बाद प्रत्येक को दो लाख की राशि मिलेगी।
विज्ञापन


जिन दो लोगों ने 1000 पौधों की देखरेख के लिए एक लाख की राशि जमा कराई है। उन्हें प्रत्येक को दस लाख की राशि कंपनी देगी। ठगों ने सभी लोगों से चार लाख अस्सी हजार की राशि जमा करवा करवा कर 10 मार्च को तहसील लैंसडौन में करारनामें में हस्ताक्षर करने की बात बताई। तहसीलदार सुभाष ध्यानी ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें