कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) प्रभाग लैंसडौन की ओर से ग्लोबल टाइगर डे के मौके पर पीजी कॉलेज कोटद्वार में बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और इनके संरक्षण की अपील की। पाखरो के रेंजर विकास रावत ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को दिए गए विषयों पर उन्होंने बेहतर तरीके से अपनी बातों को रखा। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, प्रो. एमडी कुशवाहा, डॉ. अभिषेक गोयल, भूमि संरक्षण वन प्रभाग की डीएफओ स्पर्श काला, एसडीओ पूजा पयाल, सोनानदी उप प्रभाग की सहायक वन संरक्षक अनामिका बुक्करवाल, अदनाला उप प्रभाग के सहायक वन संरक्षक चित्रांजलि नेगी और पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट आदि मौजूद रहे।