फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आए हाथी, पुलिंडा-बल्ली मोटर मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-पुलिंडा-बल्ली मार्ग पर कुछ दिनों से हाथी की धमक बनी हुई है। शाम के वक्त हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पर आ रहा है जिससे जाम लग रहा है। शुक्रवार शाम को हाथियों के सड़क पर आने से मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर पटाखे फोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल में खदेड़कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे कोटद्वार-पुलिंडा-बल्ली मार्ग पर गोजटा गांव के पास एक मोड़ पर अचानक हाथियों का झुंड आ गया। झुंड में बच्चे भी थे। काफी देर तक भी जब हाथियों का झुंड बीच सड़क से नहीं हटा तो वाहन चालकों ने इसकी सूचना कोटद्वार रेंज कार्यालय में दी। सूचना पर रेंज कार्यालय से मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पटाखे फोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को हथिनी और उसके दो बच्चे पुलिंडा मार्ग पर सड़क पर आ गए थे, उन्हें पटाखे फोड़कर और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें