फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अनियमितताओं में आठ वाहन सीज, 60 चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। परिवहन विभाग की टीम ने सड़क यातायात को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चलाया। यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने पर आठ वाहन सीज किए गए। वहीं 60 वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन




मंगलवार एआरटीओ शशि दूबे के निर्देश पर परिवहन कर अधिकारी हरीश सती एवं जयंत वशिष्ठ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कौड़िया, नींबूचौड़, देवी मंदिर, सिद्धबली मंदिर, दुगड्डा मार्ग सहित विभिन्न जगहों पर कैंप कर चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों में हेलमेट नहीं लगाने वालों का रोककर चालान किया। इसके साथ वाहन की गति, लाइट, प्रेशर हॉर्न, वाहन चलाने के दौरान नशा आदि को देखते हुए भी चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। अभियान में यातायात निरीक्षक प्रेम पाल, उपनिरीक्षक अश्विनी, परविंदर सहित सुशील कुमार, अंकित कुमार और देवेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें