फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मलबा आने से लोनिवि लैंसडौन की दो और दुगड्डा की चार सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मलबा आने से लोनिवि लैंसडौन की दो और लोनिवि दुगड्डा की चार सड़कें बंद हो गईं। सड़कें बंद होने से दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। ग्रामीण मीलों पैदल आवाजाही कर गतंव्य तक पहुंच रहे हैं। लोनिवि की तरफ से जेसीबी मशीनें लगाकर बंद मोटर मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश से सड़क खोलने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मलबा आने से प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत कोटडीसैंण-पैयागढ़ी-रजबौ मल्ला-दियोड़ मोटर मार्ग और गुडलखेत-मनीगांव मोटर मार्ग आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत हनुमंती-उफरैखाल-गुडाखिला मोटर मार्ग, रथुवाढाब-झर्त-दियोड मोटर मार्ग, मठाली मोटर मार्ग, पौखाल-दूणी-मांडई मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें