फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रामपुर में हाथी ने रौंदी कई बीघा धान की फसल

Thu, 15 Oct 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के रामपुर में गुलदार के बाद अब हाथी की दहशत भी बनी हुई है। बुधवार देर शाम एक हाथी आबादी क्षेत्र में धमक गया। हाथी को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई। हाथी ने एक काश्तकार की कई बीघा फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

रामपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत और कमल रावत ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे एक हाथी आबादी क्षेत्र में घुस गया। हाथी पहले ऊपरी क्षेत्र में पहुंचा। यहां शोर मचने पर हाथी नीचे की ओर चला गया और काश्तकार टिंकू के खेत में घुस गया। इस दौरान हाथी ने उनकी कई बीघा धान की फसल रौंद डाली। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कनस्तर बजाकर, पटाखे फोड़कर व आग जलाकर हाथी को किसी तरह वापस जंगल में खदेड़ा।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही गुलदार की दहशत बनी हुई है। अब हाथी की धमक से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित काश्तकार को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि रामपुर में हाथी के घुसने और फसल को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। मौका मुआयना करने के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें