फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
दुगड्डा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी अतुल को पुरस्कृत करते सीओ अनिल जो? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में चल रही जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में दुगड्डा ब्लाक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच धीरेंद्र कंडारी ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दुगड्डा ब्लाक की टीम ने जयहरीखाल की टीम को हराया। जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता में दुगड्डा ब्लाक की टीम ने कोट ब्लाक की टीम को हराया। बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पौड़ी ने दुगड्डा को 10-08 से हराया। जबकि जयहरीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जयराज बसेरा ने सुमित को प्वाइंट के आधार पर हराया। किया। बालिका वर्ग में मानसी ने खुशबू को प्वाइंट के आधार पर हराया। इस मौके पर पूरन, विनोद पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, धीरेंद्र सिंह रावत, मुकेश सुंद्रियाल, महेश कुकरेती, बाल गौरव, दीपक नेगी, राकेश कठैत, डबल सिंह और प्रवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन सुनील रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें