फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा द्वारीखाल ब्लॉक सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
डू समथिंग सोसाइटी, कण्वनगरी कोटद्वार व साहित्यांचल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार व एससीआरटी के पूर्व निदेशक डॉ. नागेंद्र ध्यानी को हिंदी के उत्थान के लिए गोदावरी देवी प्रसाद कोठारी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, प्रकाश कोठारी, प्रो. जानकी पंवार व जर्नादन बुड़ाकोटी ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार व एससीईआरटी के पूर्व निदेशक डा. नागेंद्र ध्यानी को हिंदी के उत्थान के लिए गोदावरी देवी प्रसाद कोठारी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल ने हिंदी के प्रथम डीलिट् डॉ. पीडी बड़थ्वाल की जयंती पर उनके योगदान और छात्र जीवन के बारे में बताया। दोनों संस्थाओं ने छात्र रोहित नेगी, उसकी माता सरिता देवी और पिता रमेेश नेगी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नई पीढ़ी को साहित्य व साहित्यिक धरोहर को संजोने व उससे मार्गदर्शन लेकर जीवन में आगे बढ़ने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. दिवाकर बेबनी, मयंक प्रकाश कोठारी, प्रकाश कोठारी व जर्नादन बुडाकोटी ने विचार रखे। अंत में जनरल बिपिन रावत समेत शहीद हुए 12 वीरों व साहित्यांचल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश ग्वाड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन शिक्षक रोशन बलूनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें