फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुरूप करें काम, गुणवत्ता में न बरते कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के महाप्रबंधक (जीएम) मृत्युंजय सिंह ने सिताबपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नाबार्ड से स्वीकृत 3.26 करोड़ की धनराशि से कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिज, रोपवे एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) के अधिकारियों को मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जीएम मृत्युंजय सिंह ने ब्रिडकुल के अधिकारियों और निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के साथ सिताबपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कराए जा रहे निर्माण कार्यों सीवर लाइन, सीसी सड़क, ड्रेनेज सिस्टम, चहारदीवारी, गेट और उद्यमियों के लिए बनाए जा रहे मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों को मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पशु चिकित्सालय परिसर से होकर गुजर रही निकासी नाली की सफाई कराने, पेयजल लाइन को सड़क के किनारे डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए भी कहा। कहा कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को सभी निर्माण कार्य 22 मई, 2022 तक पूरे करने हैं। इस मौके पर ब्रिडकुल के जेई महेंद्र मैठाणी, ठेकेदार पंकज तलवार और जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें