भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, कोटद्वार के नागरिक संगठनों और व्यापारियों ने इस ट्रेन को विधिवत स्वीकृति दिलाए जाने पर राज्य सभा सासंद अनिल बलूनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। मसूरी एक्सप्रेस का संचालन कोटद्वार से बंद करने के बाद इस ट्रेन की मांग चल रही थी।
नई ट्रेन का प्रस्तावित समय
रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी।