फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 16 Aug 2023 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडली की ओर से आयोजित श्री वृंदावन रस महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के भजनों की धूम रही। कथा वाचक आश्रित गोस्वामी जी महाराज ने लोगों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित एक बरातघर में आयोजित वृंदावन रस महोत्सव में आश्रित गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जंगलों में रहकर प्रकृति की रक्षा करने, गाय को अपनाकर गोरक्षा और आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया है। आज के आधुनिक दौर में युवा सोशल मीडिया में उलझा है, जिसके कारण उनमें संस्कारों की कमी आ रही है। युवा कुछ समय भगवान के भजन सुनें तो जीवन सार्थक बना सकते हैं। इस दौरान आयोजक शुभम गुप्ता, वैश्य अग्रवाल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग, श्री श्याम मित्र मंडली के संरक्षक रतन अग्रवाल, मनोज कंसल, अंजलि अग्रवाल, शिखा गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें