फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा मंगल दल रामदयालपुर की ओर से आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा पूर्वक श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने रामदयालपुर पंचायत से कण्वाश्रम तक भजनों पर झूमते हुए श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर गुलाल लगाया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन श्रीगणेश भगवान की प्रतिमा जयकारों के साथ जल में विसर्जन किया। इस अवसर पर सुबह रामदयालपुर पंचायत घर में हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य सचिन केष्टवाल ने बताया कि हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस पर्व को गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद सौरभ नौडियाल, अमित नेगी, पार्षद राकेश बिष्ट, राजू नेगी, विकास कुकरेती, पंकज बडोला, सुरेश डबराल, वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें