फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च न हो इसलिए लॉकर में रख दिया हजार का नोट

Sat, 05 Dec 2015 10:03 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
000786 नंबर का एक हजार का नोट कहीं खर्च न हो जाए इस डर से एक व्यक्ति ने उसे  बैंक के लॉकर में रख दिया। एक धर्म विशेष में इसकी अहमियत अमूल्य होने से कई लोग इसके लिए बड़ी रकम चुकाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


जीआईसी मार्ग निवासी नरेश चंद्र खंडूड़ी ने एसबीआई बैंक में लॉकर सुविधा मात्र एक हजार के एक नोट को रखने के लिए ली है। गढ़वाल विवि में विद्युत सहायक अभियंता के पद पर तैनात नरेश चंद्र खंडूड़ी के पास एक हजार के तीन नोट हैं। इनमें दो के नंबर 786 और एक नोट का नंबर 000786 है। 786 के साथ शुरू में 000 होने से इस नोट की अहमियत अधिक होने से इसे मुस्लिम धर्म में बड़ा ही पवित्र माना जाता है। खंडूड़ी ने बताया कि दो माह पहले उन्होंने एटीएम से घर के खर्च के लिए पैसे निकाले। एटीएम से निकले नोटों में ये भी शामिल थे।  नरेश खंडूड़ी का कहना है कि इन नोटों के लिए कई लोग बहुत बड़ी कीमत देने को तैयार हैं। वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। मेरा सौभाग्य है कि इस नंबर के नोट मेरे पास हैं। इसलिए मैंने इन्हें संभाल कर रखा है। खंडूड़ी ने बताया कि 786 नंबर के नोट वह अपने पर्स में रखते हैं। जबकि 000786 नंबर के नोट को लॉकर में रख दिया है, ताकि यह खर्च न हो सके। इन नोटों के अलावा खंडूड़ी के पास पुराने जमाने के सिक्कों का संकलन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें