फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन दुगड्डा ब्लॉक के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग को लेकर बुधवार को 23वें दिन भी तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।



बुधवार को दुगड्डा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने मांग के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को संचालित करने के साथ ही पंचायती राज विभाग, खंड विकास कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों का कार्य करती हैं। निर्वाचन के कार्य में भी बीएलओ की भूमिका निभा रही हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें महज 9000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी के लिए वह वर्षों से संघर्षरत हैं, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसंती रावत, ब्लॉक अध्यक्ष उषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंबिका रावत, सचिव पुष्पा नेगी, कोषाध्यक्ष रोशनी देवी और कस्तूरी देवी संध्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें