फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चूनाधारा के निकट बनी दुकानों का किराया दो हजार रुपये करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा। व्यापार मंडल ने नगर पालिका की ओर से चूनाधारा के निकट नव निर्मित दुकानों की अस्थायी बोली के लिए निविदा जारी करने पर आपत्ति की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से अधिशासी अधिकारी के माध्यम से प्रशासक को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका की ओर से जारी निविदा के क्रम संख्या 19 में उल्लेख किया है कि बोली में भाग लेने वाला उत्तराखंड का निवासी हो। निविदा में दुकानों का किराया पांच हजार रुपये तय किया गया है। ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसमें संशोधन कर दुकान का किराया 2000 रुपये करने की मांग की है। उन्होंने मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पालिका के ईओ जीपी जोशी ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को प्रशासक एसडीएम कोटद्वार को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें