गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव जौनपुर ने जिला प्रशासन से रामलीला मंचन की अनुमति देने की मांग उठाई। कमेटी के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर डीएम डीएस गर्ब्याल को ज्ञापन भेजा।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिवर्ष दशहरा पर्व से पूर्व रामलीला का मंचन अनादिकाल से किया जाता रहा है। इसलिए जनभावनाओं को देखते हुए अक्तूबर माह में कमेटी को रामलीला मंचन की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, उपाध्यक्ष आशाराम, महामंत्री करम चंद गांधी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बलूनी, विजय सिंह रावत शामिल हैं।