पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने महाराष्ट्र के मुंबई में शिव सैनिकों द्वारा नेवी आफिसर मदन शर्मा पर हमला करने की निंदा की है। परिषद ने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने नेवी आफिसर पर हमले की निंदा की और कहा कि महाराष्ट्र में शिव सेना सत्ता के मद में चूर होकर लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह, यूएस चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, एसके नौगाईं आदि मौजूद रहे।