फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन में ओवरफुट ब्रिज बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला की महिलाओं ने काशीरामपुर तल्ला, लकड़ीपड़ाव, सनेह क्षेत्र को सीधे बाजार क्षेत्र से जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन में ओवरफुट ब्रिज (टू व्हीलर) बनाने की मांग उठाई है। मांग को लेकर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को काशीरामपुर तल्ला की महिलाएं रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता रोहित डंडियाल की अगुवाई में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक कमल नेगी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि रेलवे स्टेशन के निकटवर्ती क्षेत्र काशीरामपुर तल्ला, लकड़ीपड़ाव, गाड़ीघाट और सनेह क्षेत्र को सीधे शहर से जोड़ने के लिए वह लगातार ओवरफुट ब्रिज (टू-व्हीलर) की मांग उठाते आ रहे हैं। ओवरफुट ब्रिज के अभाव में बाजार के निकट बसागत होने के बाद भी क्षेत्र के स्कूली बच्चों, वृद्ध, महिलाओं सहित आम जनमानस को मुख्य शहर तक पहुंचने के लिए 2 से 3 किमी. अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में गत 2 अप्रैल को पत्राचार किया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में रीना जदली, प्रभा गुरंग, मालती रावत, रीना देवी, पुष्पा क्षेत्री, दीप्ति क्षेत्री, रश्मि शर्मा, कुमकुम, सीमा नेगी, सरिता रावत, पूजा धस्माना, रेखा नेगी, सुनीता नेगी, नीलम, अनीता बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें