फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के समय में बदलाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड की ओर से हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की दो पालियों में होने वाली परीक्षाओं के समय में बदलाव की मांग उठाई। उन्होंने मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड की निदेशक सीमा जौनसारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पहली पाली का समय प्रात: 8:00 बजे से 11:00 बजे तक व दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे निर्धारित किया गया है लेकिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियाें के कारण वहां से परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पर्वतीय क्षेत्र में अब भी कई परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जहां परीक्षार्थियों को यातायात सुविधाओं के अभाव में दुर्गम रास्तों से घंटों पैदल सफर तय कर परीक्षा केंद्र में पहुंचना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में परीक्षा के समय को सुबह 8:00 बजे ही रख देना व शाम को 5:00 बजे तक परीक्षा कराना तर्क संगत नहीं है। उन्होंने परीक्षार्थियों की समस्याओं को देखते हुए दोनों पालियों के समय में बदलाव की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें