फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आरोपी की तलाश में कोटद्वार पहुंची दिल्ली पुलिस

Wed, 14 Jan 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आरोपी के परिजनों व दोस्तों से की पूछताछ, बयान दर्ज
विज्ञापन

कोटद्वार। दिल्ली में अपहरण व फिरौती के मामले में कोटद्वार निवासी एक आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस बुधवार को कोटद्वार पहुंची। पुलिस ने आरोपी के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। दिल्ली पुलिस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपी अब भी फरार हैं जिसमें एक आरोपी कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव का निवासी है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दिल्ली पुलिस ने परिजनों व उसके दोस्तों से कोटद्वार कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की और बयान दर्ज किए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने परिजनों व उसके 6-7 दोस्तों के बयान भी लिए। पुलिस ने परिजनों के मोबाइल भी खंगाले। उधर, लकड़ीपड़ाव निवासी आरोपी नौमान के परिजनों ने बताया कि नौमान दिल्ली में पिछले आठ सालों से सैलून की दुकान में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिसंबर की शुरुआत में वह दो-तीन दिनों के लिए घर आया था। तब उसने काम छोड़ने की बात बताई थी। इसके बाद वह दिल्ली लौट गया। इसके बाद की घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं कि नौमान अब कहां है। जब नौमान कोटद्वार आया था तो उसने अपने दोस्तों के फोन से फिरौती के लिए फोन किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें