जीआईसी रिखणीखाल के खेल मैदान में हुई स्व. भारत सिंह रावत स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता
कोटद्वार/रिखणीखाल। जीआईसी रिखणीखाल के खेल मैदान में चल रही पूर्व विधायक स्व. भारत सिंह रावत स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता मनी क्लब वीरा यूपी और ग्वाणा (द्वारी) ने जीत ली है। दोनों वर्गों में 8-8 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला ने किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबले में मनी क्लब वीरा यूपी ने एमसी क्लब दिल्ली को 25-23, 25-20, 22-25, 25-12 के अंतर से हरा ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गवाणा (द्वारी) ने कर्तिया की टीम को 25-17, 25-19, 25-16 से हराया।
निर्णायक की भूमिका संजय शर्मा, सूरज रमोला, अनिल नेगी, प्रमोद रावत, परीक्षित रावत, अनुज देवरानी, धनपाल सिंह, नरेंद्र सिंह व चंद्रमोहन सिंह ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को नगद धनराशि, टॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ स्मेशर, शेटर, डिफेंडर को नगर पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल रेनू रावत, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सिंह सजवाण, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जखमोला, धीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।