फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भाला फेंक में अव्वल रहे दीपांशी और करण

Fri, 20 Mar 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीजीयू में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कण्वघाटी। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय (बीजीयू) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने दमखम दिखाया। इस दौरान हुई भाला फेंक प्रतियोगिता में दीपांशी और करण अव्वल रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना का विकास कर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। क्रीड़ा प्रभारी व प्रतियोगिता समन्वयक मुकेश अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में दीपांशी, दिव्या व आयुशी, बालक वर्ग में करण, मनमोहन और नितिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में श्रद्धा, अनामिका और आयुषी एवं बालक वर्ग में करण, हिमांशु और सागर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सिमरन, इशु एवं कनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में आस्था, दिव्या व पलक एवं बालक वर्ग में हिमांशु, कार्तिकेय व करण प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शतरंज में यश थापा प्रथम, अनिरुद्ध कुमार द्वितीय और गौरिश तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डीन डॉ. के सर्वानन, सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, डॉ. अभिषेक शर्मा, राहुल राजपूत, गुरजंट सिंह, विकास पाल, शैलैश, सुमन, उज्ज्वल, शिवानी नेगी, मिलन रावत, कमल जोशी, हर्षित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें